राजू खन्ना ने सुखबीर बादल को बताई समस्याएं
शिरोमणी अकाली दल हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत ¨सह राजू खन्ना हलका अमलोह की समस्याओं को लेकर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर ¨सह बादल को दिल्ली में मिले। राजू खन्ना ने सुखबीर ¨सह बादल को कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा अमलोह हलके में कांग्रेस अकाली नेताओं खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवा रही है।
संवाद सूत्र, अमलोह : शिरोमणी अकाली दल हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत ¨सह राजू खन्ना हलका अमलोह की समस्याओं को लेकर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर ¨सह बादल को दिल्ली में मिले। राजू खन्ना ने सुखबीर ¨सह बादल को कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा अमलोह हलके में कांग्रेस अकाली नेताओं खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवा रही है। यह भी बताया कि अकाली नेताओं से धक्केशाही करने पर कांग्रेसी नेताओं पर दर्ज हुए मामले के तीन महीने बाद भी कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। राजू खन्ना ने संगत दर्शन दौरान हलका अमलोह के विकास के लिए दी करोड़ों की ग्रांट कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही वापिस लेकर हलका अमलोह का विकास ठप्प करवा दिया। जो आटा दाल स्कीम के अंतर्गत नीले कार्ड, पैनशन अकाली सरकार की तरफ से हलके जरूरतमंदों को लगाई गई थीं, उनको भी कांग्रेस सरकार ने भेदभाव कर काट दिया।
इसके अलावा राजू खन्ना ने मंडी गो¨बदगढ़ इंडस्ट्री पर सुखबीर ¨सह बादल को अवगत करवाते कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों में पांच रुपए बिजली यूनिट देने के वादे किए थे। ¨कतु आज इंडस्ट्री को महंगी बिजली मिल रही है। जिस कारण उद्योगपति सरकार को कोस रहे हैं। इस पर पार्टी प्रधान सुखबीर ¨सह बादल ने गुरप्रीत ¨सह राजू खन्ना की समस्याओं को गंभीरता के साथ लेते हुए आने वाले समय में इसका हल करने का भरोसा दिया। सुखबीर ने यह भी कहा कि यदि हलके अंदर किसी भी अकाली वर्कर या नेता के साथ कांग्रेसी विधायक या पुलिस विभाग के अधिकारी किसी किस्म की धक्केशाही करते होती है तो वह तुरंत पार्टी वर्करों को साथ लेकर इसका जोरदार विरोध कर धरना लगाएं जिसमें वह खुद भी शामिल होंगे। इस मौके पर उनके साथ यूथ अकाली दल की कोर कमेटी सदस्य अमित ¨सह राठी, एसओआई जोनल प्रधान सरबजीत ¨सह ¨झजर विशेष तौर पर उपस्थित थे।