मनजीत सिंह शिवसेना आजाद के राष्ट्रीय उपप्रधान नियुक्त
शिवसेना आजाद की बैठक मोतिया खान में की गई। इस बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : शिवसेना आजाद की एक बैठक मोतिया खान में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस मौके पर शिवसेना के प्रमुख अशोक मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने मनजीत सिंह को राष्ट्रीय उपप्रधान और ममता रानी को शहरी महिला विग का प्रधान नियुक्त किया। मनजीत सिंह और ममता रानी ने कहा कि वह अत्याचार के खिलाफ इमानदारी और तनदेही के साथ आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर अशोक मेहता ने हैदराबाद पुलिस द्वारा किए एनकाउंटर की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए देश में ऐसा ही कानून लागू होना चाहिए जिससे कोई असामाजिक तत्व महिलाओं पर बुरी नजर रखने के बारे में न सोच सके। इस अवसर पर विजय मैदान महासचिव, राजेश शर्मा जिला प्रधान लुधियाना, संजीव शाही शहरी प्रधान खन्ना, अरुण शाही उपप्रधान खन्ना, गोल्डी मेहरा वार्ड प्रधान खन्ना, हेमंत कुमार वार्ड प्रधान खन्ना, सचिन सागर, कर्मजीत कौर आदि उपस्थित थे।