नि:शुल्क कानूनी सेवाओं की दी जानकारी
जिला कानूनी सेवा अथारिटी फतेहगढ़ साहिब की ओर से चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव गुरप्रतपाल सिंह के आदेश पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धूपुर कला में कानूनी साक्षरता कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : जिला कानूनी सेवा अथारिटी फतेहगढ़ साहिब की ओर से चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव गुरप्रतपाल सिंह के आदेश पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धूपुर कला में कानूनी साक्षरता कैंप लगाया गया। कैंप में पैरा लीगल वालंटियर मेवा सिंह और हरभजन सिंह ने समझौता सदन की ओर से दी जाती निशुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को पीओसीएसओ एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस बारे भी बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल पवन कुमार, स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें