बुलेट से पटाखों चलाने वालों के काटे चालान
खमाणों में बुलेट मोटरसाइकल पर बढ़ रहे हुल्लड़बाजों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी मेत शहर भर में विभिन्न जगहों पर बुलेट मोटर साइकिलों चालकों के चालान काटे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : खमाणों के ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित शहर भर में विभिन्न जगहों पर बुलेट मोटर साइकिलों चालकों के चालान काटे।
ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि जहां शहर में बुलेट के पटाखों से लोग परेशान हैं वहां अकसर राहगीर हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। इसलिए लोगों की मुश्किलें को मद्देनजर आज हुल्लड़बाजों पर शिकंजा कसा गया है वहीं सड़क नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे गए वहीं प्रेशर हार्न भी उतरवाए गए। इस मौके कांस्टेबल अमृतपाल सिंह, दिलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें