कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का 10 को जेल भरो आंदोलन
सरहिद भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक प्रधान गुरमीत सिंह रुड़की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रेस सचिव मेहर सिंह और उपाध्यक्ष जसबीर सिंह सिद्धूपुर शामिल हुए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक प्रधान गुरमीत सिंह रुड़की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रेस सचिव मेहर सिंह और उपाध्यक्ष जसबीर सिंह सिद्धूपुर शामिल हुए। गुरमीत सिंह ने बताया कि एक अगस्त को मस्तुआना में हुई बैठक में जो एजेंडा पास हुआ था उस संबंधी सभी ब्लॉक प्रधानों और सदस्यों ने चर्चा की। केंद्र द्वारा पास किए तीन आर्डिनेसों के खिलाफ दस अगस्त को होने वाले जेल भरो आंदोलन में जिला जत्थेबंदी शामिल होंगी। इस अवसर पर सुरिदर सिंह, बलदेव सिंह, प्रकाश सिंह, जसपाल सिंह, गुरदेव सिंह, करनैल सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें