पत्नी के कत्ल मामले में पति बरी
नजदीकी गांव झामपुर में गर्भवती महिला की मौत के मामले में विभिन्न अपराधिक मामलों का सामना कर रहे मृतका के पति गुरतेज सिंह स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया है। इससे पहले ससुराल परिवार ने गत जून 2017 को गुरतेज सिंह पर अपनी ही पत्नी को जहरीली चीज देकर मारने को कथित आरोप लगाए थे
संवाद सहयोगी, सरहिंद : नजदीकी गांव झामपुर में गर्भवती महिला की मौत के मामले में विभिन्न अपराधिक मामलों का सामना कर रहे मृतका के पति गुरतेज सिंह स्थानीय अदालत ने बरी कर दिया है। इससे पहले ससुराल परिवार ने गत जून 2017 को गुरतेज सिंह पर अपनी ही पत्नी को जहरीली चीज देकर मारने को कथित आरोप लगाए थे और बडाली थाना में मामला दर्ज किया गया था। जबकि ससुराल परिवार अनुसार मृतका की मौत हार्ट अटैक होने के कारण हुई थी। मामले की जांच कर रहे थाना बडाली आला सिंह के जांच अधिकारी कुलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतका के परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनकी लड़की दमनप्रीत कौर को पति गुरतेज सिंह ने जहरीली चीज देकर कत्ल कर दिया है। बचाव पक्ष के वकील ब्रिज मोहन सिंह ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों की आपसी बहस के बाद अदालत ने अपना फैसला देते हुए गुरतेज सिंह को बरी कर दिया है।