सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का जताया आभार
कोरोना महामारी से से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 12:02 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : कोरोना महामारी से से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। वहीं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी सराहनीय सेवाएं निभा रही है। फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह ने डेर ब्यास समेत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरतमंदों को रहने या किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वह सतसंग घरों में शरण ले सकते हैं। जिला प्रशासन की अगुआई में उनकी हर प्रकार की सहायता की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें