सेहत मंत्री जच्चा बच्चा अस्पताल का आज रखेंगे नींव पत्थर
सिविल अस्पताल में बनने वाले चार मंजिला जचा बचा अस्पताल का नींव पत्थर पंजाब के सेहत ्रमंत्री बलवीर सिंह सिद्धू आज रखेंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 11:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उच्च सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार मंजिला जच्चा बच्चा अस्पताल का नींव पत्थर पंजाब के सेहत और परिवार भलाई मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू रखेंगे। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि इस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें