हरमनजोत कौर और अभिषेक बेस्ट एथलीट बने
माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में 51वीं वार्षिक खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह मुख्य मेहमान थे जबिक कॉलेज कमेटी के आनरेरी सचिव रणजीत सिंह लिबड़ा विशेष अतिथि थे।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब: माता गुजरी कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में 51वीं वार्षिक खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह मुख्य मेहमान थे, जबिक कॉलेज कमेटी के आनरेरी सचिव रणजीत सिंह लिबड़ा विशेष अतिथि थे। विजेताओं को एसपी हरपाल सिंह ने इनाम बांटे। मीट की शुरुआत कॉलेज के 1500 विद्यार्थियों द्वारा खालसाई वेष में मार्चपास्ट से हुई। डिस्कस थ्रो में करनवीर सिंह पहले, जतिदर सिंह दूसरे और जसप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में अभिषेक ने पहला, संतोष राय ने दूसरा और मनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में दीपक कुमार पहले, अमनदीप सिंह दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में जसगुरप्रीत सिंह पहले, संतोष राय और सनी कुमार ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक, दिलशाद अख्तर और मनिदर सिंह क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्तान पर रहे। शाटपुट में करनवीर सिंह, जतिदर सिंह और रविदर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में जसगुरप्रीत सिंह, मनिदर सिंह और संतोष कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के डिस्कस थ्रो में हीना, सोनीं, गुरप्रीत कौर क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लोग जंप में हरमनजोत कौर, लवप्रीत कौर और गुरप्रीत कौर क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में हरमनजोत कौर, प्रीति और गुरप्रीत कौर ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में संदीप कौर पहले स्थान पर रही जबकि गुरप्रीत कौर दूसरे और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में गुरप्रीत कौर, प्रीति और अनीता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
मुख्य मेहमान डॉ. रूप सिंह ने कहा कि माता गुजरी जी के आशीर्वाद से ही कॉलेज बुलंदियों पर है। विद्यार्थी जीवन के खेल जहां शारीरिक तौर पर तंदरुस्त बनाते हैं, वहीं मनुष्य में अनुशासन, टीम में काम करना, लीडरशिप, समय का पाबंद जैसे गुण भी पैदा करती हैं। डायरेक्टर प्रिसिपल डॉ. कश्मीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर कॉलेज की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी। डॉ राजिदर कौर वाइस-प्रिसिपल, डॉ हरवीन कौर उप प्रिसिपल, प्रो बलविदर सिंह, प्रो. हरजीत कौर, हॉकी के प्रशिक्षक बहादुर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।