Move to Jagran APP

लाल सिंह की परिवारवाद की टिप्पणी पर दूलो परिवार लाल

हरबंस कौर दूलो के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने पारिवारिक मतभेद होने का बयान देकर दूलो परिवार से नया विवाद छेड़ लिया है। जिसका दूलो परिवार ने कड़ा विरोध किया है। पत्रकार वार्ता में हरबंस कौर के बेटे व प्रदेश कांग्रेस सचिव बनदीप सिंह दूलो ने कहा है कि किसी के घरेलू मामले में दखल देना इतने बड़े नेता को शोभा नहीं देता। लोकतंत्र में अपनी मर्जी से कहीं से भी चुनाव लड़ने या ना लड़ने की आजादी है फिर भी लाल सिंह ने अच्छी समझ को दरकिनार बेहद नासमझ वाला ब्यान दिया। वहीं हरबंस कौर दूलो ने कहा कि लाल सिंह उनके बड़े भाई की तरह हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 04:33 PM (IST)
लाल सिंह की परिवारवाद की टिप्पणी पर दूलो परिवार लाल
लाल सिंह की परिवारवाद की टिप्पणी पर दूलो परिवार लाल

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : हरबंस कौर दूलो के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। हाल ही में मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने पारिवारिक मतभेद होने का बयान देकर दूलो परिवार से नया विवाद छेड़ लिया है। जिसका दूलो परिवार ने कड़ा विरोध किया है। पत्रकार वार्ता में हरबंस कौर के बेटे व प्रदेश कांग्रेस सचिव बनदीप सिंह दूलो ने कहा है कि किसी के घरेलू मामले में दखल देना इतने बड़े नेता को शोभा नहीं देता। लोकतंत्र में अपनी मर्जी से कहीं से भी चुनाव लड़ने या ना लड़ने की आजादी है, फिर भी लाल सिंह ने अच्छी समझ को दरकिनार बेहद नासमझ वाला ब्यान दिया। वहीं हरबंस कौर दूलो ने कहा कि लाल सिंह उनके बड़े भाई की तरह हैं। मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी कि वह उनके घरेलू मामले में ऐसा बयान देंगे। जबकि बनदीप दूलो रोष जाहिर कर चुके हैं कि उनकी मां का आप से चुनाव लड़ने का निजी फैसला है। अगर प्रचार में बेटे की जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। परिवारवाद पर कहा कि लाल सिंह खुद मंडी बोर्ड के चेयरमैन है और उनके बेटे काका राजिदर सिंह समाना से कांग्रेसी विधायक है क्या यह परिवारवाद नहीं है? क्या मैं पिता शमशेर सिंह दूलो की राजनीतिक विरासत नहीं संभाल सकता।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.