एसएसपी का फर्जी रीडर बन दुष्कर्म आरोपित से हड़पे थे पौने पांच लाख
खमाणों थाना खेड़ी नौध सिंह के गांव जल्लोवाल में दुष्कर्म आरोपित रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर रद कराने के बदले पौने पांच लाख रुपये हड़प करने वाले मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है।
संवाद सूत्र, खमाणों : थाना खेड़ी नौध सिंह के गांव जल्लोवाल में दुष्कर्म आरोपित रंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज एफआइआर रद कराने के बदले पौने पांच लाख रुपये हड़प करने वाले मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। आरोपित सन्नी एंक्लेव खरड़ का रहने वाला राजीव कुमार है। जिसने खुद को एसएसपी का रीडर बताकर रंजीत सिंह के बेटे दलजीत सिंह से बात की थी। आरोपित की तलाश की जा रही है। इस मामले में तीन अन्य आरोपितों गुरतेज सिंह सिराज माजरा, बलजीत सिंह गांव ठसका जिला मोहाली और रणधीर सिंह गांव हुसैनपुर जिला मोहाली को गिरफ्तार कर तीन लाख दस हजार रुपये बरामद कर लिए गए थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड की पहचान हुई।