विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में लिव-इन में रहने वाली युवती की मौत, नशे के विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम; मरने से पहले बनाई वीडियो

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:47 PM (GMT+05:30)

फतेहगढ़ साहिब में 20 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसने जहर निगल लिया था। मरने से ...और पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में लिव-इन में रहने वाली युवती की मौत। फाइल फोटो

फतेहगढ़ साहिब में लिव-इन में रहने वाली युवती की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. 20 वर्षीय प्रीति ने जहर खाकर जान दी, वीडियो बनाया।

  2. लिव-इन पार्टनर परमिंदर सिंह पर नशे को लेकर विवाद।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद की मदरासी कालोनी की रहने वाली 20 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रीति पिछले कुछ समय से गांव माजरी सोढियों के रहने वाले परमिंदर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

मृतका प्रीति ने अस्पताल में उपचाराधीन होने के दौरान अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी बनाई थी। इस वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का खुलासा किया है। थाना सिरहिंद के सब-इन्स्पेक्टर जसपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी परमिंदर सिंह नशे का आदी था। प्रीति अक्सर उसे नशा करने से रोकती और टोकती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन घरेलू कलह और झगड़ा होता रहता था।

अस्पताल में कराया था भर्ती

इसी मानसिक प्रताड़ना और लगातार मिल रहे तनाव से तंग आकर प्रीति ने बीते 28 तारीख को कोई जहरीली वस्तु निगल ली। अस्पतालों में इलाज के दौरान तोड़ा दम: जहरीली चीज निगलने के बाद जब प्रीति की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया।

वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल, फिर पीजीआई और अंत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पटियाला में इलाज के दौरान ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपियों की तलाश तेजी

पुलिस ने मृतका के भाई अनिल कुमार के बयानों के आधार पर परमिंदर सिंह, रानी तथा परमिंदर के एक अन्य अज्ञात दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सब-इन्स्पेक्टर जसपाल सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो और दर्ज बयानों के आधार पर सभी नामजद आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।