संघोल की नई पंचायत ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकार्ड
(फतेहगढ़ साहिब): ब्लॉक खमाणों के कस्बा ऊ'चा ¨पड-संघोल की नई पंचायत ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। 20 वर्ष से लगातार पंचायत पर एक ही परिवार का कब्जा चला आ रहा था, लेकिन राकेश कुमार कुक्कू ने पहली बार पंचायत चुनाव में भूषण कुमार को हराकर 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
लखवीर ¨सह लक्की, (फतेहगढ़ साहिब): ब्लॉक खमाणों के कस्बा ऊच्चा ¨पड-संघोल की नई पंचायत ने इस बार रिकार्ड तोड़ दिया। 20 वर्ष से लगातार पंचायत पर एक ही परिवार का कब्जा चला आ रहा था, लेकिन राकेश कुमार कुक्कू ने पहली बार पंचायत चुनाव में भूषण कुमार को हराकर 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 1100 के करीब वोटों के बड़े अंतर से भूषण को हराकर सरपंच बने हैं। इसके अलावा पंच के चुनाव के लिए भी संघोल के 11 वार्डो में से 10 वार्डो पर राकेश कुमार कुक्कू के समर्थकों ने ही सफलता हासिल की है। विजेता पंचों में मेजर ¨सह, कुलदीप ¨सह, भू¨पदर कौर, प्रीति, दर्शना रानी, ममता पुरी, कपिल राणा, जसवीर ¨सह, कुशल राणा, अशोक कुमार आदि शामिल हैं। जीत के बाद कुक्कू ंने पूरे गांव का आभार जताने के लिए धन्यवादी दौरा किया। पूरी पंचायत ने अपनी इस जीत को लोगों की जीत बताया है। नई बनीं पंचायत एतिहासिक गांव की साफ-सफाई करेगी और लोगों से किए गए सभी वायदे पूरे करेगी। संघोल पंचायत के गांव में करीब 7500 आबादी है और 4200 के करीब वोटर हैं। यह है संघोल का इतिहास
संघोल प्राचीन इतिहास से भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र का इतिहास करीब 2700 साल पुराना है। संघोल में हड़प्पा काल से जुड़ी प्राचीन वस्तुएं और बौद्ध धर्म के स्तूप हैं। यहां बौद्ध अनुयायियों की एक नगरी बसी थी। 1935 से लेकर 1984 तक कई बार हुई खुदाई ने बौद्ध धर्म से जुड़े ऐसे निशान दुनिया के सामने रखे हैं, जो खुद में आकर्षक और अनमोल हैं।