विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में हैवानियत, गोदाम में चोरी के शक में बेटे के साथ बंधक बनाकर पीटा; घर में पिता की मौत

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:13 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़ में चोरी के आरोप में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया, जिससे पिता हरवीर सिंह की मौत ...और पढ़ें

बंधक बनाकर पीटने के बाद व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

बंधक बनाकर पीटने के बाद व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. चोरी के आरोप में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा गया।

  2. प्रताड़ना के बाद पिता हरवीर सिंह की दुखद मौत हो गई।

  3. मुख्य आरोपित इमरान खान सहित चार पर मामला दर्ज।

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। मंडी गोबिंदगढ़ के विधि चंद कॉलोनी में चोरी के आरोप में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के बाद पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान खान समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के बेटे आकाश ने बताया कि मुख्य आरोपित इमरान खान अपने साथियों के साथ उनके घर आया था। आरोपितों ने उसके भाई विकास पर गोदाम से तांबा चोरी करने का आरोप लगाया और भाई व उसके पिता हरवीर सिंह को जबरन गोदाम में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट की। इससे हरवीर सिंह बेहोश हो गए, जिसके बाद आरोपित उन्हें घर छोड़ गए जबकि विकास को बंधक बनाए रखा।

अगली सुबह आरोपित फिर घर आया और धमकाते हुए बाहर से कुंडी लगा गया। बाद में जब स्वजन अंदर पहुंचे तो हरवीर सिंह मृत अवस्था में मिले। मुख्य आरोपित ने अपहरण और मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया।