दिलप्रीत और सीमा बेस्ट एथलीट घोषित
गो¨बदगढ़ पब्लिक कॉलेज 15वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कॉलेज ¨प्रसीपल डॉ. नीना सेठ पजनी समारोह में मुख्यातिथि थीं। उन्होंने युवा लड़के और लड़कियों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ : गो¨बदगढ़ पब्लिक कॉलेज 15वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कॉलेज ¨प्रसीपल डॉ. नीना सेठ पजनी समारोह में मुख्यातिथि थीं। उन्होंने युवा लड़के और लड़कियों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के 66 छात्रों ने पंजाब विश्व विद्यालय अंतर कॉलेज यूनिवर्सिटी मुकाबले दौरान विभिन्न खेलों में भाग लेकर 4 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पद्क हासिल किए। कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं 100 मीटर रिले रेस (लड़के/लड़कियां) 800 मीटर रेस, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, में हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में लड़कियो की भागीदारी सराहनीय रही। कालेज ¨प्रसीपल ने इस अवसर पर खेलों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया। समारोह के दौरान प्रो रूपिन्दर ¨सह ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। एथलेटिक मीट दौरान लड़कों में दिलप्रीत ¨सह (बीए-1) को बेस्ट एथलीट एवं लड़कियों में सीमा (बीए-2) को बेस्ट एथलीट चुना गया। इस मीट में सभी अध्यापकों और 300 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। मीट का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया।