900 ग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार
खेड़ी नोध ¨सह की थाना पुलिस ने दो लोगों को 900 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : खेड़ी नोध ¨सह की थाना पुलिस ने दो लोगों को 900 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एएसआई सुप¨पदर ¨सह और एएसआई कुलदीप ¨सह ने बताया कि गांव कालेवाल के नजदीक जब पुलिस गश्त कर रहे थे तो उन्होंने मोटर पर बैठे दो व्यक्तियों को शक के आधार पर तलाशी ली तो उनसे 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रा¨जदर निवासी बानमोर कलां जिला मुरौना मध्य प्रदेश और दूसरा विवेक निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अफीम को अलग अलग जगहों पर सप्लाई का काम करते थे। जिनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें