Fatehgarh Sahib: पेट्रोल पंप के कारिंदे से बंदूक की नोक पर 40 लाख की लूट, लुटेरों ने हवाई फायरिंग भी की
फतेहगढ़ साहिब में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने अब पेट्रोल पंप के कारिंद से 40 लाख रुपये की लूट की है। पेट्रोप पंप का कर्मचारी बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था।
फतेहगढ़ साहिब, जागरण संवाददाता। फतेहगढ़ साहिब के गांव सैदपुरा में सोमवार को दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कारिंद से करीब 40 लाख रुपए कैश लूट लिया और गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप का कारिंदा तीन दिनों का कैश (करीब 40 रुपय) जमा करवाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय ब्रांच में जा रहा था। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुन फायरिंग की, कैश लूटा और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
इस घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
रेलवे पुल के नीचे बदमाशों ने घेरा
पेट्रोल पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10 के करीब हुई है। वह पेट्रोल पंप से कैश लेकर पुराने सरहिंद में स्थित एसबीआई बैंक जा रहा था। जैसे ही वह अपनी कार को लेकर रेलवे पुल के नीचे पहुंचा, इतने में ही लुटेरों ने अपनी कार उसके आगे लगा दी।
बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था
लुटेरों ने हरमीत सिंह को घेर लिया और हवाई फायरिंग की। हरमीत सिंह ने बताया कि सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। हरमीत सिंह ने बताया कि उसके सुरक्षाकर्मी ने लुटेरों पर बंदूक तानी, लेकिन लुटेरों ने उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद, 40 लाख रुपये कैश लूटा और मौके से फरार हो गए।