विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहगढ़ साहिब दर्दनाक हादसा, पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

Published: Wed, 27 Aug 2025 10:06 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब के पास जीटी रोड पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी ...और पढ़ें

ट्रक ने लगाई ब्रेक पीछे जा टकराई बाइक, पति की मौत पत्नी घायल।
ट्रक ने लगाई ब्रेक पीछे जा टकराई बाइक, पति की मौत पत्नी घायल।

HighLights

  1. जीटी रोड पर ट्रक से बाइक टकराई
  2. हादसे में पति की दर्दनाक मौत
  3. पत्नी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। जीटी रोड पर गांव खानपुर के पास एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक ट्रक से जा चकराई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई है।

थाना सरहिंद के एएसआइ गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मण माजरा निवासी गीता देवी ने बताया कि वह पति सुखविन्द्र सिंह के साथ बाइक पर मायके साहनेवाल जा रहे थे।

जब वह गांव खानपुर के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक (पीबी 11 बीवाई 2601) ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बाइक बेकाबू हो ट्रक के पीछे जा टकराई और वह दोनों सड़क पर गिर बुरी तरह से घायल गए।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया, जहां पति सुखविन्द्र सिंह की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया है।