कांग्रेस राज से हर वर्ग दुखी, कैप्टन दें इस्तीफा : पराशर
मंडी गोबिदगढ़ पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों और केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए रोष रैली की गई।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों और केंद्र के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास को घेरने के लिए रोष रैली की गई। इस रैली में लोहा नगरी से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल की अगुवाई में एक सौ के करीब महिला कार्यकर्ताएं शामिल हुईं। यहां से ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष देवी दयाल पराशर ने इन कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस दौरान संबोधन में पराशर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज से हर वर्ग दुखी हो चुका है। पंजाब के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। सरकार खजाना खाली होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लेती है। मुलाजिमों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। घर घर नौकरी देने का वादा लालीपाप साबित हुआ है। प्रदेश में नशा खत्म करने में भी सरकार विफल साबित हुई है। कैप्टन अमरिदर सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने भाजपा के कृषि सुधार कानूनों को लेकर हो रहे आंदोलन को एक साजिश करार देते हुए कहा कि यह पार्टी को बदनाम करने का प्रयास है। केंद्र सरकार न तो मंडियां खत्म कर रही है और न ही एमएसपी। किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इकबालदीप संधू