790 पेटी अंग्रेजी शराब सहित चालक गिरफ्तार
जागरण संवादाता, फतेहगढ़ साहिब : स्थानीय पुलिस ने 790 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:48 PM (IST)
जागरण संवादाता, फतेहगढ़ साहिब : स्थानीय पुलिस ने 790 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। यह शराब जिला परिषद और ब्लाक समिति मतदान के दौरान इस्तेमाल की जानी थी। पुलिस ने शराब के ट्रक सहित चालक को काबू किया। चालक शराब लुधियाना ले जा रहा था। एसपी हरपाल सिंह ने कहा कि सीआइए स्टाफ के एसएचओ अतुल सोनी के नेतृत्व में सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने नाकाबंदी की थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी के ली तो उसमें से 790 पेटिया अंग्रेज़ी शराब थी। ट्रक चालक मदन लाल पुत्र कृष्ण राम गाव समौर जि़ला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश खिलाफ थाना बडाली आला सिंह में मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें