एमजी अशोका गर्ल्स स्कूल में मनाई ग्रीन दीपावली
एमजी अशोका गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिद मंडी में प्रिसिपल अंजू कौड़ा की अगुवाई में ग्रीन दीपावली मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 01:52 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : एमजी अशोका गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहिद मंडी में प्रिसिपल अंजू कौड़ा की अगुवाई में ग्रीन दीपावली मनाई गई। पीआरटीसी के डायरेक्टर व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष सूद कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे।
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में शानदार प्रदार्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानि किया गया। सूद ने बच्चों को प्रदूषण रहित ग्रीन दीपावली मनाने की प्रेरणा दी। प्रिसिपल कौड़ा ने कहा कि पुरातन समय में सरसों के तेल के दीए से जो धुआं होता था, उससे जहरीले मच्छर मरते थे और प्रदूषण भी नहीं होता था। हमें इस रीति को अपनाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें