भेदभरी हालात में युवक की मौत
सरहिद के डिफैंस बांध इलाके में भेदभरी हालात में एक युवक की मौत होने का समाचार है। मृतक की पहचान रजत कुमार (27) के तौर पर हुई है। जिसकी शादी इस साल जनवरी में हुई थी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 07:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिंद : सरहिंद के डिफैंस बांध इलाके में भेदभरी हालात में एक युवक की मौत होने का समाचार है। मृतक की पहचान रजत कुमार (27) के तौर पर हुई है, जिसकी शादी इस साल जनवरी में हुई थी।
जानकारी अनुसार रजत कुमार अपने घर पर मौजूद था तो अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए सरहिद पुलिस चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा उसका शव वारिसों को सौंप दिया गया और इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें