दरबारा गुरू ने सुनी किसानों की समस्याएं
वरिष्ठ अकाली नेता दरबारा सिंह गुरु ने अनाज मंडी खमाणों में किसानों की समस्याएं सुनीं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:07 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : वरिष्ठ अकाली नेता दरबारा सिंह गुरु ने अनाज मंडी खमाणों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंजाब सरकार के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि मंडियों में किसान परेशान हो रहे हैं। धान की खरीद नहीं हो रही है। लिफ्टिग और भुगतान भी ठप है। इसे लेकर आने वाले दिनों में अकाली दल किसानों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर कुलविदर सिंह बिलासपुर, जसमेर सिंह बडला, जगदीप सिंह राणा, मनप्रीत सिंह, राजीव आहुजा भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें