कार की टक्कर से एक की मौत दूसरा घायल
संवाद सहयोगी, खमाणों : खमाणों पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से कार चलाने, कार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 06:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खमाणों : खमाणों पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर लापरवाही से कार चलाने, कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत व दूसरे को घायल करने का केस दर्ज किया है। गांव बदेशा कलां निवासी अमनदीप ¨सह ने बताया कि वह अपने वाइक से किसी निजी काम से खमाणों जा रहे थे। रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार वाली स्विफ्ट कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह घायल हो गए,जबकि गुरप्रीत ¨सह की टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच सहायक थानदेरा मंदीप ¨सह को सौंपी है। फिलहाल इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें