Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने लगाया धरना

हलका अमलोह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 01:39 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 01:39 AM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने लगाया धरना
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने लगाया धरना

संवाद सूत्र, अमलोह, खमाणों : हलका अमलोह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ब्लॉक स्तरीय रोष प्रदर्शन किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुभाष सूद भी शामिल हुए। इसी तरह खमाणों में हलका बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष धरना दिया।

loksabha election banner

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मौकापरस्ती की राजनीति कर देश में तनाव पैदा कर रही है। कहा कि मोदी सरकार देश को अलग-अलग गुटों में बांट कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

अमलोह में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यलय पहुंच राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नाम पर एसडीएम आनंद सागर शर्मा को मांगपत्र दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि देश में महंगाई, बेरोजगारी पर लगाम लगाई जाए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम रानी, शहरी अध्यक्ष महिदर पजनी, ब्लॉक अमलोह के अध्यक्ष जगवीर सिंह सलाना, मंडी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दत्ता, पूर्व अध्यक्ष रजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, जोगिंदर मैनी, गुरिदरपाल हैप्पी, अमित जयचंद शर्मा, हैप्पी सूद, बलविंदर सिंह, देस राज नंदा, शमशेर चंद गोयल, हरजिदर सिंह, जग्गी, मनप्रीत सिंह, शरन भट्टी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.