कॉपी..पराली जलाने वाले दो किसानों पर केस दर्ज
सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायतों के बाद भी किसान धान की पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 05:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायतों के बाद भी किसान धान की पराली को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे है। बारिश के बाद साफ हुए मौसम में किसानों ने अब फिर जहर घोलना शुरू कर दिया है। इसी के चलते पुलिस ने पराली को आग लगाने वाले दो किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बस्सी पठाना की पुलिस ने धतौंदा बाइपास के नजदीक आग लगा रहे मोहल्ला नई सरां बस्सी के बलवीर सिंह और गांव वजीदपुर के गुरमेल सिंह के खिलाफ मामले दर्ज किए है। इसी के साथ जिले में पराली को आग लगाने के मामलों की संख्या लगभग 65 पहुंच गई है। इसके अलावा कई किसानों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के जुर्माने भी किए गए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें