बसपा नौ को मनाएगी परिनिर्माण दिवस
बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक फतेहगढ़ साहिब में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:27 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक फतेहगढ़ साहिब में हुई। बैठक में बसपा के निर्माता साहिब कांशी राम का परिनिर्माण दिवस मनाने संबंधी चर्चा की गई और वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई। इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पार्टी की ओर से कांशी राम का परिनिर्माण दिवस 9 अक्टूबर को फगवाड़ा में मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला बॉडी का भी चयन किया गया। जिसमें जितेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष, शेर सिंह को सीनियर उपाध्यक्ष, तिलक राज को उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह को महासचिव, बहादर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर राम सिंह, अमरनाथ सिंह, केएस लुहारी, हरभजन सिंह, जगजीत सिंह, देस राज संधू, गुरचरन सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें