छात्राओं ने किया टैक्सटाइल इंडस्ट्री का दौरा
बीएससी फैशन डिजाइनिग की छात्राओं ने सुपर फाइन टैक्सटाइल इंडस्ट्री लुधियाना का दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:08 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:08 PM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे गुरु गोबिद सिंह खालसा कॉलेज फॉर गर्ल्स झाड़ साहिब में चल रहे तीन वर्षीय डिग्री कोर्स बीएससी फैशन डिजाइनिग की छात्राओं ने सुपर फाइन टैक्सटाइल इंडस्ट्री लुधियाना का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने रेशे से धागा और धागे से कपड़ा बनाने की संबंधी विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल किया। इसके अलावा छात्राओं ने डिजाइनिग, कटिग, सिलाई, फिनिशिग और पेकिग के बारे में भी जानकारी हासिल की। कॉलेज प्रिसिपल डॉ. रजिदर कौर ने कहा कि छात्राओं को अपने विषय से संबंधित जानकारी देने के लिए समय-समय पर ऐसे दौरे करवाए जाते है। इस अवसर पर सहायक प्रो. सुखनप्रीत कौर, पुशपिदर कौर, नवजोत कौर आदि उपस्थित थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें