राष्ट्रीय यूथ दिवस पर रक्तदान कैंप लगाया
शहीद भगत सिंह यूथ स्पोर्ट्स और सभ्याचारक क्लब कपूरगढ़ के अध्यक्ष तीर्थ सिंह कपूरगढ़ की अगुआई में राष्ट्रीय यूथ दिवस के मौके पर रक्तदान कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : शहीद भगत सिंह यूथ स्पोर्ट्स और सभ्याचारक क्लब कपूरगढ़ के अध्यक्ष तीर्थ सिंह कपूरगढ़ की अगुआई में राष्ट्रीय यूथ दिवस के मौके पर रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नेहरू युवा केंद्र फतेहगढ़ साहिब और जुगनी ग्रुप आफ स्टूडेंट यूनियन के सहयोग से लगाया गाय। मौके पर फतेहगढ़ साहिब के एसडीएम डा. संजीव कुमार मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे और कैंप की शुरुआत करवाई। इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। मौके पर शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा, जत्थेदार करनैल सिंह पंजोली, मैनेजर गुरदीप सिंह कंग, नायब तहसीलदार गुरजिदर सिंह, अमृतवीर सिंह, प्रदीप सिंह, कमलजीत चीमा, गुरविदर सिंह, गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह, अत्तर सिंह, दुपिदर सिंह, नानक सिंह आदि उपस्थित थे। अशोका स्कूल में मनाया राष्ट्रीय यूथ दिवस
संवाद सहयोगी, सरहिद : एमजी अशोका गर्ल्स स्कूल सरहिद में विवेकानंद मिशन द्वारा स्वामी विवेकानंद के 158वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया गया। मिशन के संतोष भारद्वाज और गिरजा नंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की विचारधाराओं से नौजवान पीढ़ी को अवगत करवाने के लिए मिशन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वह आगे चलकर समाज भलाई के कार्यों में योगदान डाल सके। इस अवसर पर जगदीश वर्मा, प्रिसिपल अंजू कौड़ा, कृष्ण शर्मा, सतपाल पुरी, अनिल अत्री, प्रो. प्रीतम सिंह, डा. रघवीर सूरी, नरिदर भारद्वाज, तरसेम भारद्वाज, अमरजीत भारद्वाज, अमरजीत लाल, हर्षविदर सिंह आदि उपस्थित थे।