बिहार में भाजपा की जीत पर लोहानगरी में मनाई खुशी
बिहार में हुई भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकारी सदस्य पंडित देवी दयाल पराशर की अगुआई में लाल बत्ती चौक पर लड्डू बांटे गए।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : बिहार में हुई भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकारी सदस्य पंडित देवी दयाल पराशर की अगुआई में लाल बत्ती चौक पर लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर पुनीत गोयल, रविदर सिंह पदम, सुशील पप्पी, महेश पाठक, राजन कक्कड, गुरचरण टिका, संजय गर्ग, विनोद शर्मा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने अपनी खुशी प्रकट करते हुए सभी का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। आने वाले समय में बीजेपी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
---------
बिहार की तर्ज पर भाजपा पंजाब में भी होगी मजबूत : पराशर
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : बिहार में आए नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा केवल एक प्रांत ही नहीं, बल्कि हर प्रांत में विकास कार्यो में कोई फर्क नहीं रखती। भाजपा एलायंस से बिहार में हुए पिछले 15 साल के विकास कार्यो को देखते हुए जनता ने उन्हें अपना जो समर्थन दिया है उससे पार्टी ने विरोधियों को कड़ा संदेश गया है कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग की चहेती सरकार है। इसलिए ठीक उसी तर्ज पर पंजाब में भी अगली भाजपा सरकार बनाएगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारी सदस्य देवी दयाल पराशर ने प्रेम नगर में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बिहार में पार्टी की जीत के बाद खुशी में लडड् बांटते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब में भी पार्टी अपना मजबूत जनाधार बना लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरअंदेशी सोच ने पूरे विश्व में बड़े लीडर के रूप में जहां प्यार मिल रहा है, वहीं मोदी सरकार के दौरान देश का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि विरोधियों को इस बात से सबक लेना चाहिए और इंटरनेट मीडिया पर झूठा प्रचार करने से पब्लिक को अब मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। कांग्रेसियों पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद में उलझी कांग्रेस के पास तो कोई ऐसा लीडर ही नहीं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सके। इसलिए देश की जनता भी एक मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व सौंप रही है, ताकि देश निरंतर आगे बढ़ सके और विकास का पहिया चलता रहे।