Move to Jagran APP

भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत जोड़े 2.5 लाख नए सदस्य : दिनेश कुमार

सरहिद भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने सदस्यता अभियान के बारे में सरहिंद में संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 05:05 PM (IST)
भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत जोड़े 2.5 लाख नए सदस्य : दिनेश कुमार
भाजपा ने सदस्यता अभियान के तहत जोड़े 2.5 लाख नए सदस्य : दिनेश कुमार

संवाद सहयोगी, सरहिद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार ने कहा है कि पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान तहत पंजाब में 2.5 लाख के लगभग नए सदस्य बनाए जा चुके है। पार्टी का लक्ष्य दस लाख सदस्य बनाने का है, जिसे 31 जनवरी 2020 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है। वह सरहिद में भाजपा के जिला पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्य बनाने को लेकर पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों, 358 मंडल, 23 हजार बूथों पर भाजपा वर्कर लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ रहे है। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएगी। जिसके बाद मंडल से लेकर स्टेट स्तर पर अध्यक्ष व दूसरे पदाधिकारियों का चयन होगा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया आगामी वर्ष में पूरी कर ली जाएगी।

loksabha election banner

दिनेश कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा वर्कर बिना धर्म जाति पक्षपात सभी को पार्टी की जनहित नीतियों को बता उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी या पुराने गठबंधन के साथ यह फैसला पार्टी सेंट्रल कमेटी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर वर्ग के लोगों का विकास किया तथा पार्टी की जनहित नीतियों से ही केंद्र में पार्टी को भारी सफलता मिली है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सांसद हरिदर सिंह खालसा, जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, स्टेट सचिव जीवन गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल, सोशल मीडिया स्टेट अध्यक्ष मोनिका शर्मा, जिला सचिव शशी भूषण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान, पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट एनके शर्मा, सदस्यता अभियान के जिला इंचार्ज नरेश सरीन, बब्बू खानपुरी, मनोज गुप्ता, पंडित नरेंद्र शर्मा, रघुवीर सूरी व आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.