Move to Jagran APP

सरहिद में मंडल अध्यक्ष की दुकान पर लगा भाजपा का झंडा उतारकर फाड़ा

किसान आंदोलन की आड़ में शरारती तत्व माहौल खराब करने के प्रयासों में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM (IST)
सरहिद में मंडल अध्यक्ष की दुकान पर 
लगा भाजपा का झंडा उतारकर फाड़ा
सरहिद में मंडल अध्यक्ष की दुकान पर लगा भाजपा का झंडा उतारकर फाड़ा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : किसान आंदोलन की आड़ में शरारती तत्व माहौल खराब करने के प्रयासों में जुटे हैं। सरहिद में बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शर्मा की इलेक्ट्रानिक्स पर लगा पार्टी का झंडा उतारकर फाड़ दिया गया। यही नहीं, दो युवकों ने झंडा फाड़ने के बाद दुकान में जाकर मंडल अध्यक्ष को सरेआम धमकी दी कि दोबारा झंडा लगाया तो खैर नहीं होगी। पुलिस ने अंकुर शर्मा की शिकायत पर झंडा फाड़ने वाले अभिषेक अरोड़ा व उसके अज्ञात साथी के मामला दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता अंकुर के अनुसार उनकी दुकान पर काफी समय से भाजपा का झंडा लगा था। बुधवार को क्षेत्र में किसान आंदोलन के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई थी। बाइक रैली की आड़ में अभिषेक अरोड़ा व उसके साथी ने झंडा उतारकर फाड़ दिया। झंडा फाड़ने के बाद दोनों दुकान में आकर धमकियां देने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। अंकुर के अनुसार जब यह मुद्दा प्रशासन के पास पहुंचा तो इस दौरान कुछ किसान नेता उनके पास आए। जिन्होंने उन्हें कहा कि झंडा फाड़ने वाले किसान नहीं हैं बल्कि कांग्रेस के समर्थक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने एसएसपी से मांग की कि जिन युवकों ने झंडा फाड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की है, उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ की जाए कि आखिर किसके इशारे पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष सूद ने कहा कि उनकी पार्टी को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। कांग्रेस को कोई भी वर्कर या समर्थक ऐसा नहीं कर सकता। सीसीटीवी में भी धमका रहे आरोपित

घटना के बाद जब मंडल अध्यक्ष अंकुर शर्मा व उनके परिवार वालों ने झंडा फाड़ने वालों को कारण पूछा। इसके बाद भी दोनों युवक मंडल अध्यक्ष व उनके परिवार को सरेआम धमका रहे थे। एक युवक ने तो यहां तक बोला कि उसने बोलकर ही झंडा फड़वाया है। यह घटनाक्रम दुकान के बाहर लगे कैमरे में भी कैद हो गया था जिसकी फुटेज सुबूत के तौर पर पुलिस को दी गई है। बंद के दौरान भी मंडल अध्यक्ष से उलझे थे किसान

26 मार्च को किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान के दौरान भी कुछ किसान भाजपा मंडल अध्यक्ष से उस समय उलझ गए थे जब उन्होंने अपनी दुकान खुली रखी थी। किसानों ने जबरदस्ती दुकान बंद कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.