बनावटी गैर पौष्टिक भोजन बीमारियों की जड़ : डॉ. राधा
कोर्डिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट संघोल में सेहत के लिए सौर ऊर्जा द्वारा प्राकृतिक की ओर विषय पर सेमिनार करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, खमाणों : कोर्डिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट संघोल में सेहत के लिए सौर ऊर्जा द्वारा प्राकृतिक की ओर विषय पर सेमिनार करवाया गया। जिसमें अमेरिका के शिकागो की मशहूर मोटीवेशनल वक्ता डॉ. राधा सुखानी ने शिरकत की। इस मौके उन्होंने कहा कि बनावटी गैर पौष्टिक भोजन सभी बीमारियों की जड़ है। कहा कि आज के दौर में प्रत्येक दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। जिसका कारण है बाहरी व गैर पौष्टिक भोजन। उन्होंने ताजा और पौष्टिक भरपूर भोजन लेने पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन लार्ड दिलजीत राणा, ट्रस्टी उर्मिल वर्मा, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. विनोद चंद्रामनी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें