Move to Jagran APP

कार्यकारिणी सदस्य बनने पर अनुज का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर अनुज छाहड़िया को मंडी गोविदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 04:02 PM (IST)
कार्यकारिणी सदस्य बनने पर अनुज का सम्मान
कार्यकारिणी सदस्य बनने पर अनुज का सम्मान

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर अनुज छाहड़िया को मंडी गोविदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके ऐरी मिल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला महासचिव रविद्र सिंह पदम और जिला उपप्रधान गगनदीप जैन की अगुआई में विशेष आयोजन किया गया। युवा नेता अनुज छाहड़िया ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह तन-मन-धन से भाजपा को समर्पित हैं और प्रदेश में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भाजपा के विस्तार में लग जाएं।

जिला महासचिव रविदर सिंह पदम ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के यह जीत भाजपा की नीतियों पर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के समर्थन का प्रतीक है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी अपना परचम जोर शोर से लहर आएगी और आने वाली 2022 की सरकार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनेगी। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के सुखदेव सिंह अंत, मंडल मंडी गोबिदगढ़ के महासचिव राजन कक्कड़, ओबीसी मोर्चा के गुरचरण सिंह टिक्का, वरिष्ठ नेता साहिल गर्ग, हिमांशु गोयल, हरकेश गोयल, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार, लाडी न्यूआ, एमपी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत महावर, खन्ना से वरिष्ठ नेता अमरदीप सिंह पुरेवाल व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.