रेनबो में स्कूली बच्चों ने बिखेरी चमक
फतेहगढ़ साहिब सैफरन सिटी स्कूल में वार्षिक समारोह रेनबो मनाया गया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब
सैफरन सिटी स्कूल में वार्षिक समारोह रेनबो मनाया गया। इस मौके पर पैग्रो फ्रोजन फूडज के डायरेक्टर नैनइंद्र सिंह और पवनइंद्र सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने शमा रोशन कर समारोह की शुरुआत की।
इस दौरान मुख्य मेहमान ने अपने संबोधन में शिक्षा की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शानदार प्राप्तियां करना भी एक कला है और इसे लेकर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। स्कूल प्रिसिपल जसदीप कौर काहलों की ओर से स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई। स्कूल के हेड ब्वॉय नमववीर सिंह और स्कूल कप्तान हरवीर कौर ने स्कूल की उपलब्धियां गिनाई। मुख्य मेहमान की ओर से शानदार उपलब्धि्यां प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से शानदार रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। जहां बच्चों ने विभिन्न नाटकों से अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं संगीतक पेशकारी, आर्केस्ट्रा, भंगड़ा आदि की पेशकारी ने सभी का मन मोह लिया।
स्कूल चेयरमैन सिमरत सिंह काहलों की ओर से आए मेहमानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल कोआर्डिनेटर उमेश सोनी, स्टाफ, बच्चे और उनके परिजन उपस्थित थे।