प्राइमरी स्कूल प्रेमनगर में वार्षिक समारोह
प्रेमनगर के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में वार्षिक इनाम बांट समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चंडीगढ़ राउंड टेबल 216 के सदस्य इशु बांसल एवं स्वाति बांसल मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 07:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गो¨बदगढ़ : प्रेमनगर के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में वार्षिक इनाम बांट समारोह आयोजित किया गया। इसमें चंडीगढ़ राउंड टेबल 216 के सदस्य इशु बांसल एवं स्वाति बांसल मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके लोगों का दिल जीत लिया। स्कूल की अध्यापिका वनिका शर्मा ने बताया कि मुख्यातिथि ने स्कूल की कारगुजारी पर प्रसन्नता व्यक्त कर स्कूल को पीटी ड्रम भेंट किया। स्कूल के मुख्याध्यापक कर्मपाल ¨सह एवं वनिका शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें