विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी गोबिंदगढ़ में ड़े ट्राले से भिड़ी कार, युवा कारोबारी की मौत; रात के समय लौट रहे थे घर

Published: Fri, 24 Jul 2026 04:06 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़-अमलोह रोड पर खड़े ट्राले से कार टकराने से युवा कारोबारी दिनेश अरोड़ा की मौत हो गई। उनके साथी ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त कार व ट्राला।

क्षतिग्रस्त कार व ट्राला।

HighLights

  1. अमलोह में कार-ट्राला टक्कर में युवा कारोबारी दिनेश अरोड़ा की मौत।

  2. मंडी गोबिंदगढ़ से लौटते समय हुआ भीषण सड़क हादसा।

  3. घायल आशु गोयल का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, अमलोह। अमलोह में गुरुवार देर रात मंडी गोबिंदगढ़-अमलोह मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से कार की जोरदार टक्कर होने से शहर के जाने-माने युवा मोबाइल कारोबारी दिनेश अरोड़ा उर्फ काकू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार आशु गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर फैलते ही अमलोह के बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। 

जानकारी के अनुसार, दिनेश अरोड़ा और आशु गोयल गुरुवार रात मंडी गोबिंदगढ़ से अपना काम निपटाकर अमलोह लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब उनकी कार निर्वाल रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'CM सेहत योजना' बनी कैंसर मरीजों का सहारा, 20 करोड़ 22 लाख रुपये का कैशलेस इलाज; जून में सबसे ज्यादा उपचार

mandi gobindgarh

मृतक युवक की फाइल फोटो।

अस्पताल लेजाते समय दम तोड़ा

दोनों घायलों को तत्काल अमलोह के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जशनप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों को अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने दिनेश अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

वहीं गंभीर रूप से घायल आशु गोयल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दिनेश अरोड़ा शहर में 'काकू अरोड़ा मोबाइल वाले' के नाम से प्रसिद्ध थे। वह लंबे समय से मोबाइल कारोबार से जुड़े हुए थे और अपने मिलनसार व्यवहार के कारण व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। उनके असामयिक निधन से व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- अबोहर में कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवारों ने कार पर बरसाई गोलियां; पुलिस ने जांच की शुरू

छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे पत्नी, करीब पांच-छह वर्ष की एक बेटी और लगभग दो वर्ष के बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य के निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, व्यापारियों और शहर के गणमान्य लोगों का उनके घर पहुंचना शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। वहीं पूरे शहर में घायल आशु गोयल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की नई पहल: अब AI लेगा ड्राइविंग टेस्ट, HAMS तकनीक से चुटकी में मिलेगा लाइसेंस