विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धुंध का कहर, ट्राले के नीचे घुसी कार में लगी आग

By JagranEdited By:
Published: Tue, 28 Jan 2020 01:15 AM (IST)

मंडी गोबिदगढ़ गणतंत्र दिवस पर घनी धुंध का कहर कई लोगों की मौत का कारण भी बना।

धुंध का कहर, ट्राले के नीचे घुसी कार में लगी आग
धुंध का कहर, ट्राले के नीचे घुसी कार में लगी आग

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ :

गणतंत्र दिवस पर घनी धुंध का कहर कई लोगों की मौत का कारण भी बना। वहीं, धुंध में हुए हादसों में कई लोग घायल हुए। लोहा नगरी मंडी गोबिदगढ़ में अंबेमाजरा के पास ट्राले के नीचे घुसी कार में आग लगने से इसमें सवार चार युवक बाल बाल बचे। इससे पहले इसी ट्राले से मोटरसाइकिल टकराया था और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर इसे विकराल रूप धारण करने से बचाया। जानकारी अनुसार बोलेनो कार में चार दोस्त दोराहा से मोहाली जा रहे थे। कार को साहिल चला रहा था। मंडी गोबिदगढ़ में घनी धुंध में उसे सड़क पर खड़ा लोहे के गार्डरों से भरा ट्राला दिखाई नहीं दिया तो कार इसके नीचे घुस गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। जिससे कार सवार चारों युवक मुश्किल से बाहर निकले। कार में सवार अभिषेक और जतिदर कुमार को ज्यादा चोटें आने के कारण सिविल अस्पताल मंडी गोबिदगढ़ भर्ती कराया गया। इससे पहले ट्राले से मोटरसाइकिल टकराने के कारण खन्ना के आजाद नगर के रहने वाले वरिदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जो सेक्टर-32 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे की जांच कर रहे एएसआइ धर्मपाल ने कहा कि वरिदर के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है।