आप को अपनों का नहीं साथ
कांग्रेस से आप में शामिल हुई पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हरबंस कौर दूलो का अभी आम आदमी पार्टी के सुर से सुर नहीं मिल पा रहा है। पार्टी के अधिकतर नेता दूलो के साथ खुलकर मैदान में नहीं आए हैं। कई लोग उनकी टिकट को लेकर अंदर खाते नाराज जरूर हैं लेकिन अपनी नाराजगी भी खुलकर सामने नहीं ला रहे। सबसे अहम बात यह रही कि टिकट कटने के बाद बलजिदर सिंह चौंदा एक दिन भी उनकी चुनावी कैंपेन में नहीं दिखे।
लखवीर सिंह लक्की, फतेहगढ़ साहिब : कांग्रेस से आप में शामिल हुई पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हरबंस कौर दूलो का अभी आम आदमी पार्टी के सुर से सुर नहीं मिल पा रहा है। पार्टी के अधिकतर नेता दूलो के साथ खुलकर मैदान में नहीं आए हैं। कई लोग उनकी टिकट को लेकर अंदर खाते नाराज जरूर हैं, लेकिन अपनी नाराजगी भी खुलकर सामने नहीं ला रहे। सबसे अहम बात यह रही कि टिकट कटने के बाद बलजिदर सिंह चौंदा एक दिन भी उनकी चुनावी कैंपेन में नहीं दिखे। भले ही हरबंस कौर आप में नई हैं और उनका अभी तक पार्टी के जिला प्रधान कर्मजीत सिंह ढींडसा के साथ संपर्क नहीं हुआ। वहीं ढींडसा की गैरहाजिरी का लाभ जिले के दो हलका इंचार्ज जरूर ले रहे हैं। चुनाव मुहिम की पूरी कमान भी इन हलका इंचार्जो के हाथ हैं जिससे पार्टी के सीनियर हलका इंचार्ज इस कारगुजारी से काफी खफा हैं। इस पर हरबंस कौर दूलो का कहना है कि अभी नामांकन पत्र भरने में व्यस्त हूं। जिसके कारण जिलाध्यक्ष कर्मजीत सिंह ढींडसा के साथ बातचीत नहीं हो रही। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद जिलाध्यक्ष के साथ प्रचार शुरू किया जाएगा।