Move to Jagran APP

पंजाब में आप करेगी राज्य का चहुंमुखी विकास : विधायक संधवां

आम आदमी पार्टी हलका बसी पठानां में दफ्तर का उद्घाटन आम आदमी पार्टी किसान विग पंजाब के अध्यक्ष और कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 07:25 PM (IST)
पंजाब में आप करेगी राज्य का चहुंमुखी विकास : विधायक संधवां
पंजाब में आप करेगी राज्य का चहुंमुखी विकास : विधायक संधवां

अरूण पाठक, बस्सी पठानां

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी हलका बसी पठानां में दफ्तर का उद्घाटन आम आदमी पार्टी किसान विग पंजाब के अध्यक्ष और कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने किया। जन संवाद के दौरान विधायक संधवां से जितने भी लोग सवाल पूछे वे सभी आम आदमी पार्टी के थे, इसलिए सारे सवाल उन्हीं से पूछे गए। यह सार्वजनिक संवाद कम और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ज्यादा थी। सार्वजनिक संवाद के दौरान पार्टी के कुछ स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की गैर मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में भी सवाल खड़े कर दिए हैं और यह मुद्दा स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय है।

विधायक कुलतार सिंह संधवा ने अपने भाषण में हर समस्या के समाधान के लिए अरविद केजरीवाल का नाम लिया। उन्होंने कांग्रेस, शिअद बसपा और भाजपा पर भी निशाना साधा।

संधवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी को महज ऐलान करने वाला मुख्यमंत्री बताया। एक सवाल के जवाब में संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार बनने के बाद पंजाबियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा अरविद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान एक बैठक में करेंगे। संधवा ने कहा हम लोगों के सहयोग से पंजाब की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलेंगे। हलका फतेहगढ़ के अध्यक्ष अजय सिंह लिबड़ा के अलावा हलका प्रभारी फतेहगढ़ साहिब के अधियक्ष लखबीर सिंह राय, चमकौर साहिब हलका प्रभारी डा. चरणजीत सिंह, बस्सी पठानां के नगर पार्षद राज कुमार पुरी, प्रीति अरोड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.