फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ड्राइवर पर मामला दर्ज
सरहिंद-पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव खरोड़ा के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग हरबंस सिंह की मौत हो गई।
-1790428289920_m.webp)
कार की टक्कर से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
सरहिंद-पटियाला मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
71 वर्षीय हरबंस सिंह की मौके पर मौत हो गई।
आरोपी इनोवा चालक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव खरोड़ा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो जाने का समाचार है। मृतक की पहचान हरबंस सिंह (71) निवासी गांव जुलकां (पटियाला) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरबंस सिंह अपने बेटे और भतीजे के साथ गांव खरोड़ा स्थित एक बैंक में लोन से संबंधित किसी काम के सिलसिले में आए थे। बैंक का काम निपटाने के बाद जब वे चाय पीने के लिए मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी सरहिंद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने हरबंस सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मामले की जांच कर रहे थाना मुलेपुर के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने इनोवा कार के आरोपी चालक जशनजोत सिंह, निवासी गांव रखड़ा (पटियाला) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
