कैंप में 40 यूनिट रक्त एकत्रित
संवाद सहयोगी सरहिंद भारत विकास परिषद् सरहिंद की तरफ से रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। कै
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 07:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिंद : भारत विकास परिषद् सरहिंद की तरफ से रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन नगर कौंसिल की उपाध्यक्षा कुलदीप कौर ने किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ किसी की भी कीमती जान बच सकती है। ऐसी सेवा समय की माग है। मेहमानों का स्वागत करते प्रधान राजेश धीमान ने बताया कि परिषद् द्वारा हर तीन महीने बाद रक्तदान कैंप आयोजित किया जाता है। आज लगाए कैंप में सिविल अस्पताल की डॉ. रवनीत कौर की टीम की तरफ से 40 यूनिट एकत्रित किया। इस मौके पर अशोक बत्रा, गौरव भारद्वाज, पवन कालडा, प्रिंस, रोहत, अश्वनी, अरविन्द, लिखित, सुमित, अमरेश, अनिल, मनोज, योगेश, अमित, करनैल, दीपन, नितिन और पूर्ण सहगल हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें