27 वर्ष के बाद भी मूलभूत सुविधाओं पर नहीं फतेह
दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी की महान शहादत वाली धरती श्री फतेहगढ़ साहिब को जिला बने 27 वर्ष पूरे हो गए हैं। 13 अप्रैल 1992 को वैसाखी वाले दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह ने इस धरती को जिले का दर्जा दिया था। गुरु साहिब के सबसे छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर इसका नाम फतेहगढ़ साहिब रखा गया।
सुखवीर सुख, फतेहगढ़ साहिब : दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी की महान शहादत वाली धरती श्री फतेहगढ़ साहिब को जिला बने 27 वर्ष पूरे हो गए हैं। 13 अप्रैल 1992 को वैसाखी वाले दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह ने इस धरती को जिले का दर्जा दिया था। गुरु साहिब के सबसे छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर इसका नाम फतेहगढ़ साहिब रखा गया। वहीं यह धरती हर धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। जिसमें ऐतिहासिक जैन तीर्थ माता चक्रेश्वरी देवी मंदिर, मुस्लिम समुदाय का मक्का मदीना से विख्यात पावन श्री रोजा शरीफ, गुरु नानक देव जी की चरण छोह गांव ईसरहेल, छठी पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिद साहिब की चरण छोह धरती मंडी गोबिदगढ़ के अलावा संघोल का पुरातन म्यूजियम प्रसिद्ध स्थल हैं। दो लाख 26 हजार 120 हेक्टेयर में फैले जिले में लगभग छह लाख से अधिक आबादी है जिसमें 32 लाख पुरुष और 28 लाख महिलाओं तथा 454 गांव हैं। वहीं जिले को आज भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। सेहत सुविधा, सीवरेज, ट्रैफिक समस्या के अलावा अन्य समस्याओं से आए दिन जिला वासी दो चार होने के लिए मजबूर हैं। हैरत की बात है कि 27 वर्ष के बाद भी जिले जैसी बड़ी सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। पिछले वर्ष पहली बार यहां बस स्टैंड का उद्घाटन हुआ, जिसका कार्य अभी चल रहा है।
टैक्सों का सिलाई मशीन कारोबार को झटका
बड़े बड़े वादों के बीच मॉडल शहर बनने के इंतजार में फतेहगढ़ साहिब आज भी अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। मंडी गोबिदगढ़ एशिया की सबसे बड़ी लोहा मंडी के तौर पर धाक जमा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी सरकार ने यहां कोई बड़ी औद्योगिक यूनिट नहीं लगाई। महंगी बिजली, अधिक टैक्सों की मार से मंडी गोबिदगढ़ तथा बस्सी पठाना में सिलाई मशीन कारोबार बैकफुट पर चला गया।
पर्यटन केंद्र के तौर पर कर रहें विकसित : नागरा
हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि जिले का विकास हमेशा ही कांग्रेस सरकार के समय में हुआ है। स्व. मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने फतेहगढ़ साहिब को जिला बनाया था। इसके बाद 2004 में कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने फतेहगढ़ साहिब की ऐतिहासिक महत्ता को मुख्य रखते हुए चार यादगारी गेट बनाए। अब मौजूदा समय में सरकार द्वारा फतेहगढ़ साहिब को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। जिसमें सरहिद चौअ का सौंदर्यीकरण, सड़कों को फोरलेन करना आदि शामिल है। इससे जहां जिला पर्यटन हब के तौर पर विकसित होगा वही नौजवानों के लिए रोजगार के मौके भी पैदा होंगे।