Move to Jagran APP

2019 के चुनाव में मोदी विरोधी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे : खैहरा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : मोदी सरकार धर्म और जाति की राजनीति कर रही है, जिसके कारण देश विकासशील होने की राह से भटक गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी 2019 में होने वाले चुनाव में मोदी विरोधी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे। किसानी कर्•ा केवल एक लाख करोड़ है। परंतु अडानी, अंबानी ग्रुप पर लाखों करोड़ का कर्ज चल रहा है। कई लोग कर्ज लेकर देश छोड़ कर भाग गए हैं। उन्हें वापस लाने की कोई भी कोशिश नहीं की जा रही है। यह विचार विरोधी पक्ष नेता सुखपाल ¨सह खैहरा ने प्रेस समक्ष प्रकट किए। खैहरा किसान जत्थेबंदियों की हड़ताल का समर्थन करने के लिए आए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 12:46 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 12:46 AM (IST)
2019 के चुनाव में मोदी विरोधी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे : खैहरा
2019 के चुनाव में मोदी विरोधी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे : खैहरा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : मोदी सरकार धर्म और जाति की राजनीति कर रही है, जिसके कारण देश विकासशील होने की राह से भटक गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी 2019 में होने वाले चुनाव में मोदी विरोधी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे। किसानी कर्•ा केवल एक लाख करोड़ है। परंतु अडानी, अंबानी ग्रुप पर लाखों करोड़ का कर्ज चल रहा है। कई लोग कर्ज लेकर देश छोड़ कर भाग गए हैं। उन्हें वापस लाने की कोई भी कोशिश नहीं की जा रही है। यह विचार विरोधी पक्ष नेता सुखपाल ¨सह खैहरा ने प्रेस समक्ष प्रकट किए। खैहरा किसान जत्थेबंदियों की हड़ताल का समर्थन करने के लिए आए थे।

loksabha election banner

खैहरा ने कहा कि आप किसान जत्थेबंदियों के इस संघर्ष का समर्थन करती है, क्योंकि पिछले 60 सालों से किसानों और कामगार ने सरकारों की बातें ही मानी है। जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन ऐसा कदम उठाया है, सभी को इस आंदोलन का साथ देना चाहिए। आज कांग्रेस पार्टी इसके लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है परन्तु इसकी असल जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है। उन्होंने 10 सालों के कार्यकाल में स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं किया। मौके पर आप के जिला प्रधान लखबीर ¨सह राय ने कहा कि आप की जिला जत्थेबंदी और वर्कर किसानों के इस धरने में शामिल होकर जायज मांगों का समर्थन करते हैं। इस दौरान गुरविन्दर ¨सह ढिल्लों, किसान नेता बलदेव ¨सह, नाहर ¨सह, सतीश आवारा, रुपिन्दर ¨सह हैपी, हरविन्दर कंग, जगजीत ¨सह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.