कैंप में 20 लोगों ने किया रक्तदान
सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में यूथ क्लब मानूपुर और माता गुजरी कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एसोसिएशन द्वारा स्व. त्रिलोचन सिंह तोची की याद को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में यूथ क्लब मानूपुर और माता गुजरी कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी एसोसिएशन द्वारा स्व. त्रिलोचन सिंह तोची की याद को समर्पित रक्तदान कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने किया। कैंप में 20 लोगों ने रक्तदान किया। समाज सेवक व कोर्डिनेटर गुरविदर सिंह सैनी ने बताया कि यह रक्तदान कैंप स्व. सरपंच त्रिलोचन सिंह की याद में 9 मई से 9 जून तक लगाए जा रहे है
उन्होंने बताया कि 8 जून को गांव मानूपुर में मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर इंस्पेक्टर शकुंत चौधरी, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. नवजोत कौर, परमिदर सिंह, बलजिदर सिंह, त्रिलोचन सिंह सैनी, जसवीर सिंह, डॉ. दिनेश सिंह ओबराय, शमशेर कौर धनोआ आदि उपस्थित थे।