फरीदकोट में दुखद हादसा, रिटायर्ड टीचर के घर में आग लगने से दो लोग जिंदा जले
फरीदकोट में बेहद दुखद घटना हुई। शहर की टीचर कोलोनी में एक सेवानिवृत शिक्षक के घर में आग लग जाने से दो लोग जिंदा जल गए। उनके शव बुरी तरह जल गए।
फरीदकोट, जेएनएन। यहां एक दुखद हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। स्थानीय टीचर कालोनी में एक सेवानिवृत शिक्षक के घर में बीती रात एक घर में भीषण आग लग गई। घर में रिटायर्ड शिक्षक अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई तो देख दो लोग जिंदा जल चुके थेद्य शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार टीचर कालोनी के इस घर में सेवामुक्त अध्यापक सुरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे और उनके परिवार के बाकी सदस्य विदेश में रहते हैं। एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने रात करीब 2:30 बजे मास्टर सुरजीत सिंह के घर को आग लगी देखी। इसके बाद तुरुत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Pitbull को लेकर विवाद में खूंखार हुआ भतीजा, चाचा को पीट-पीटकर मार डाला
उन्होंने बताया कि इस मकान में मास्टर सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी रहते थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने साथ मकान का एक कमरा पूरी तरह जल गया। कमरे में दो लोग जिंदा जल गए थे। उनके शव बुरी तरह जल गए थे।
थाना सिटी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने साथ दो लोगों की मौत हुई है लेकिन शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। फोरेंसिक टीम बुलाया गया है। मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप