सड़क हादसे में दो महिला घायल
जैतो-बठिड़ा रोड़ पर मोटर साइकिल व एक्टिवा की आपस में हुई टक्कर से महिलाएं घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 05:30 PM (IST)
जेएनएन, जैतो
जैतो-बठिडा रोड पर मोटरसाइकिल व एक्टिवा की टक्कर में दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे की सूचना नौजवान क्लब जैतो को किसी राहगीर द्वारा दी गई। क्लब के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को जैतो सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अमन कुमारी व आरती रानी वासी जैतो है, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। क्लब के प्रधान विशाल गोयल ने बताया कि क्लब के सदस्य हमेशा लोगों की मदद को तैयार रहते है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली टीम में हैप्पी गोयल, नवनीत गोयल, फतेह सिंह, सेवक सिंह, सिकंदर शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें