भाजपा आइटी सेल के जिला संयोजक बने संदीप अरोड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा ने कोटकपूरा के कम्प्यूटर व्यवसायी संदीप अरोड़ा को आइटी सेल का संयोजक नियुक्त किया है।
संवाद सहयोगी, कोटकपूरा
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा ने कोटकपूरा के कम्प्यूटर व्यवसायी तथा पार्टी कार्यकर्ता संदीप अरोड़ा को भाजपा आइटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रभारी सुखपाल सिंह सरां से सलाह के बाद संदीप अरोड़ा को भाजपा आईटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश गर्ग तथा मास्टर हरबंस लाल शर्मा, जिला उपप्रधान सतदीप गोयल, जिला महामंत्री कमल गर्ग और गगनदीप सुखीजा, कार्यालय सचिव कृष्ण सिगला और हरीश मित्तल ने इनको बधाई देते कहा कि इनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन को गति मिलेगी। साथ ही आशा व्यक्त की है कि पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।