Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शिअद का प्रदर्शन

कोटकपूरा में पूर्व सीपीएस मनतार सिंह बराड़ की अगुवाई में रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:28 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 05:43 PM (IST)
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शिअद का प्रदर्शन
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शिअद का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

loksabha election banner

कोटकपूरा में पूर्व सीपीएस मनतार सिंह बराड़ की अगुवाई में राज्य सरकार की कमजोर नीतियों, अनाज का सही वितरण नहीं होने, गरीबों के नीले कार्ड काटने तथा राज्य सरकार का पैट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करने, स्कूलों की फीसें बढ़ने जैसे मुद्दों पर कोटकपूरा, संधवा, कोटसुखिया और ढ़ीमां वाली में धरना रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियम की पूरी तरह से पालन किया गया। सरकारी दिशा निर्देशों के चलते सभी चारों स्थानों पर 50-50 कार्यकर्ता ही हाजिर हुए।

कोटकपूरा में पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष मोहन सिंह मत्ता के अलावा तीनों सर्किल प्रधानों तेज सिंह मान, जंगीर सिंह और जोगिदर सिंह मक्कड़,

संधवा में पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी कोटकपूरा जसपाल सिंह मौड़ तथा सर्कल प्रधान कोटकपूरा देहाती बलविदर सिंह देओल, कोटसुखिया में एसजीपीसी मेंबर शेर सिंह मंड, सर्कल प्रधान ढुड्डी कुलदीप सिंह ढिल्लों और एडवोकेट अनुप्रताप सिंह बराड़, ढ़ीमांवाली में पूर्व चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़ और सर्कल प्रधान गुरप्यार सिंह ढ़ीमांवाली की तरफ से रोष धरना प्रदर्शन की अगुवाई की गई।

कोटकपूरा और संधवा में शिअद जिला प्रधान देहाती मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से डीजल और पेट्रोल पर देश भर में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा वैट लगाने के कारण दाम बढ़ रहे हैं और पार्टी से संबंधित योग्य वर्करों के बने नीले कार्ड काट दिए गए हैं। कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर फेल रही है। कोरोना लॉकडाउन में भी कांग्रेस सरकार अनाज का सही वितरण नहीं कर सकी। जिससे लॉकडाउन के चलते गरीबों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार शेर सिंह मंड ने कोटसुखिया में कहा कि सरकार ने जितने वादे सरकार बनाने से पहले लोगों से किए थे, वह सब फाइलों में दब गए हैं। पूर्व चेयरमैन कुलतार सिंह बराड़ ने ढ़ीमांवाली में केंद्र सरकार से अपील की कि आम पब्लिक और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल और डीजल पर टैक्सों को कम किया जाए ताकि इनकी कीमत कम हो सके। उन्होंने राज्य के सभी स्कूलों की बढ़ी हुई फीस कम करने की भी माँग की।

इस मौके पर कुलदीप सिंह टोनी, रामपाल बरगाड़ी, केवल सिंह सहोता , दर्शन सिंह ठेकेदार, गुरदेव सिंह ठेकेदार, रंजीत सिंह काका, भूषण मित्तल, दर्शन बंगा, जगदेव सिंह पूर्व सरपंच खारा, मंजीत सिंह फिड्डे खुर्द, जगदेव सिंह पूर्व सरपंच खारा, मेहर सिंह रत्तीरोड़ी, गुरदेव सिंह रत्ती रोड़ी, प्रीतम सिंह मचाकी, लाभ सिंह मचाकी, राजा चक्क कल्याण, हरनेक सिंह फिड्डे कलां, रणजोध सिंह बांदरजटाना, राणा बरजिदर सिंह दुआरेआना, राजा खारा, हैप्पी खारा, कुलदीप सिंह हरियेवाला, निरभैर सिंह फिड्डे कलां, गगनदीप चक्ककल्याण, सर्बजीत सिंह कम्मेआना, सुरजीत जैलदार देवीवाला, रवि मौड़ सरपंच कोटकपूरा देहाती, तेजिदर संधू , साधु सिंह गिल संधवा, सुरजीत फौजी सरपंच संधवा, पूर्व चेयरमैन शब्दल हरिनो, हरदेव सिंह, कुलबीर पूर्व सरपंच भैरों भट्टी, देसा सिंह नंबरदार हरिनो, बॉबी पूर्व सरपंच भैरों भट्टी, रणधीर सिरसडी, निर्मल पूर्व सरपंच अनोखपुरा, नछतर सिंह पूर्व सरपंच सिरसड़ी, जगदेव सिंह सरपंच नत्थेवाला, जगसीर प्रधान नत्थेवाला, सुखविदर सिंह सुक्खा कोटसुखिया, प्रीतम भाना पूर्व सरपंच भाना, निर्मल संघा पूर्व सरपंच ढुड्डी, यादवीर विर्क , परमा नँगल, बिदर मिश्रीवाला, अमरीक मोरांवाली हाजिर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.