Faridkot News: एडवांस पेमेंट लेकर नहीं किया ऑर्डर सप्लाई, जालंधर निवासी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Faridkot Newsफरीदकोट में एक दुकानदार से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार से ऑर्डर तथा 15 लाख एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद बैटरियां सप्लाई न करने के आरोप में जैतो पुलिस ने जालंधर निवासी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
फरीदकोट, जागरण संवाददाता। फरीदकोट में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जैतो के एक दुकानदार से ऑर्डर तथा 15 लाख एडवांस पेमेंट लेने के बावजूद बैटरियां सप्लाई न करने के आरोप में जैतो पुलिस ने जालंधर निवासी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस संबंध में जैतो की हिम्मतपुरा बस्ती निवासी महक कांसल पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि वह शहर में बैटिरयों की बिक्री का काम करता है। इसी सिलसिल जालंधर के स्पीड इंटरप्राइजेज के मालिक बलजिंदर सिंह बावा जो एमारोन बैटरियों का काम करता है के साथ उसकी जान पहचान है। इसी के चलते उसने एमारोन कंपनी की 130 बैटरियों का आर्डर बलजिंदर सिंह को दिया था। जिसके लिए उसने एडवांस पैमेंट मांगी तो उसके द्वारा पन्द्रह लाख रुपये की एडवांस पेमेंट भी कर दी गई।
पुलिस में की धोखाधड़ी की शिकायत
पेमेंट होने के बाद बलजिंदर सिंह बावा ने न तो बैटरियां की सप्लाई की और न ही अब उसकी रकम लौटा रहा है। जिसके चलते उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई जांच में महक कांसल द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाने के पश्चात जालंधर निवासी बलजिंदर सिंह बावा पुत्र संतोख सिंह के खिलाफ थाना जैतो में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
29 ग्राम हेरोइन सहित तीन काबू
फरीदकोट। स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 29 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इस संबंध में एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम सहित स्थानीय भान सिंह कालोनी के नजदीक उपस्थित थे। इसी दौरान नानकसर बस्ती की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन व्यक्ति आ रहे थे। जिसके चलते उन्हें रोका गया और उनसे पूछताछ करने पर संदेह होने के कारण जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपितों की हुई पहचान
आरोपितों की पहचान स्वर्णजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सोहन सिंह वासी सुंदर नगर, गगनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मलकीत सिंह वासी बाजीगर बस्ती तथा प्रीतम सिंह उर्फ पीता पुत्र गोहड़ सिंह वासी गोबिंद नगर के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।